झगरहा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, स्कूल से स्कूटी में वापस लौट रही थी मृतिका

कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना छोटे बड़े हादसे होने से चिंता का विषय बनी हुई है। बुधवार की शाम एक बार फिर जिले की सड़क खून से लाल हो गई। राखड़ परिवहन में लगे तेज  रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौका स्थल पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

बालको थाना अंतर्गत सेक्टर-4 निवासी रोशनी बंजारा पति भुनेश्वर टंडन 30 वर्ष प्राथमिक शाला बुंदेली में बतौर प्रधानपाठिका पदस्थ थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बुधवार शाम लगभग 4 बजे रोशनी अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। वह झगरहा मुख्य मार्ग के समीप पहुंची हुई थी इसी दौरान राखड़ परिवहन में लगे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार भारी वाहनों के चलने  व गंभीर हादसे होने पर आम लोगों की जा रही जान

ट्रेलर की चपेट में आने पर रोशनी मौके पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस ने शव को आनन फानन में अस्पताल रवाना करते हुए मार्ग को बहाल कराया। बता दें कि मृतिका के दो छोटे बच्चे हैं। बेटी दूसरी क्लास में और बेटा पांचवी क्लास में पढ़ाई कर रहा है। मृतिका की आकस्मिक मौत हो जाने पर उनके घर में शोक का माहौल है। एक हंसता खेलता बसा बसाया परिवार एक ही झटके में बिखर गया।

सड़क हादसों को लेकर स्थाई निवासियों तथा अन्य संगठनों में जन आक्रोश

इस दुखद हादसे को लेकर स्थाई निवासियों और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य में जन आक्रोश देखने को मिली है। आज दिन गुरुवार, दोपहर 01.00 बजे कलेक्टर कार्यालय में मामले पर ज्ञापन सौंपी गई है और 10 से 15 दिवस के भीतर आगर जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संगठन सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बालको क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने से लगातार आए दिन हादसे हो रहे हैं। विगत एक सप्ताह में दो लोगों की मौत हो चुकी है। बालको नगर की आबादी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं बालको, कोरबा व दर्री मार्ग से जोड़ने के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग होने से रिंग रोड अब नगर वासियों के लिए लाइफ लाइन बन गई है। उक्त मार्ग से होकर बालको प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों व मजदूरों के अलावा शहर में काम करने वाले, स्कूल-कॉलेज जाने वाले शिक्षक व छात्र गुजरते हैं। भारी वाहनों के परिचालन के कारण मार्ग पर लगातार गंभीर हादसे हो रहे हैं। इसी प्रकार बेकसूर लोगों की जान बेवजह जा रही है प्रशासन के द्वारा इस मार्ग को लेकर कोई ठोस इंतजाम और बंदोबस्त अब तक नहीं किए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version