लोक साहित्य सम्मेलन में साहित्यकारों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ी कहानी पठन,कविता पाठ ने बांधा शमाँ
कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग व संस्कृति विभाग का संयुक्त राज्य स्तरीय आंचलिक लोक सहित्य सम्मेलन नागर्जुन विज्ञान महाविद्यालय सभागार में दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक सम्पन्न हुआ।राजभाषा आयोग के सचिव डॉ अनिल भतपहरी की अध्य्क्षता में प्रदेश भर से आये दिग्गज साहित्यकरो की उपस्थिति में चार सत्रों में आँचलिक साहित्य में युवाओं के योगदान व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका पर गहन विचार विमर्श किया गया।आमन्त्रित साहित्यकरो के कविता पाठ व कहानी पठन को खूब सराहना मिली।कोंडागांव जिले से ब्रजेश तिवारी,विश्वनाथ देवांगन,उत्तम नाइक द्वारा राज्यगीत व हल्बी, छत्तीगढ़ी कविता की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। राजभाषा के सचिव डॉ अनिल भतपहरी ने कोंडागांव जिले से ब्रजेश तिवारी, विश्वनाथ देवांगन, उग्रेश मरकाम, जयमती कश्यप , आदि साहित्यकारो का स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


