04 जुलाई को बारूका एवं झाखरपारा में होगा शिविर का आयोजन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के मंशानुसार लोगों के राजस्व संबंधी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए गांवों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर 25 जुलाई तक जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होगा। इस दौरान चयनित ग्रामों में राजस्व शिविर लगेंगे। शिविरों में राजस्व संबंधी आवेदन लिए जाएंगे और उसका निराकरण भी किया जायेगा।

  राजस्व शिविर 04 जुलाई को गरियाबंद तहसील अंतर्गत बारूका में आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम कोदोबतर, गहन्दर, चितइकोना, जामपानी, टोईयामुड़ा, पठार, पीतेपानी, बारूका, विजयनगर, बहेराबुड़ा, भेजराडीह, मालगांव के ग्रामीण शामिल होकर अपना आवेदन दे सकेंगे। 04 जुलाई को ही अनुविभाग देवभोग अंतर्गत ग्राम झाखरपारा में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें झाखरपारा, दरलीपारा, कोदोभाठा, बरही, सुकलीभाठा एवं दाबरीभाठा के ग्रामीण शामिल हो सकेंगे। इसी प्रकार 05 जुलाई को गरियाबंद तहसील के अंतर्गत गरियाबंद में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें ग्राम सढ़ौली, खट्टी, चिखली, छिंदौला, जड़जड़ा, पेंड्रा, डोंगरीगांव, पारागांव, केशोडार, गरियाबंद, मरौदा, बम्हनी, काजनसरा, कुचेना, बुटेंगा, बेंदकुरा के ग्रामीण शामिल हो सकेंगे। 05 जुलाई को ही राजिम तहसील के ग्राम बासीन में शिविर लगेगा, जिसमें बासीन, बरभाठा, पोखरा, हथखोज, परसदाजोशी, खपरी, रक्शा, अरण्ड, धमनी, रावड़, बकली, पितईबंद, कुम्ही के ग्रामीण शामिल हो सकेंगे। 05 जुलाई को ही ग्राम जामगांव में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें जामगांव, लचकेरा, पसौद, भसेरा, रोबा, भेण्डरी, गुण्डरदेही, बोरिद के ग्रामीण शामिल हो सकेंगे।
इसी प्रकार 06 जुलाई को पाण्डुका, गोहरापदर, 08 जुलाई को रसेला, अमलीपदर, सड़क परसुली एवं इंदागांव में शिविर का आयोजन होगा। 09 जुलाई को कस, 10 जुलाई को मैनपुर खुर्द, मजरकट्टा, छुरा एवं बेलर में शिविर लगेगा। 11 जुलाई को मोखागुड़ा एवं नागाबुड़ा, 12 जुलाई को मदनपुर, कौंदकेरा, 13 जुलाई को खड़मा, 15 जुलाई को पीपरछेड़ी कला, 16 जुलाई को दांतबायकला, 18 जुलाई को जोबा एवं देवभोग में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 19 जुलाई को सिंधौरी, आमदी-द, 22 जुलाई को बिन्द्रानवागढ़, 23 जुलाई को धवलपुरडीह एवं 25 जुलाई को माड़ागांव में राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविरों में ये काम होंगे –  
इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version