गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुमोदन पश्चात कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व विभाग के 6 लिपिकों का स्थानांतरण किया है। कलेक्टर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश अनुसार सहायक ग्रेड-02 राजेश श्रीवास्तव का कार्यालय तहसील राजिम से कार्यालय तहसील छुरा, सहायक ग्रेड-02 भीखम राम साहू का कार्यालय तहसील छुरा से कार्यालय तहसील राजिम, सहायक ग्रेड-03 श्रीमती विनीता मेश्राम का कार्यालय तहसील राजिम अंतर्गत कार्यालय उपतहसील फिंगेश्वर से कार्यालय तहसील छुरा, श्रीमती हेमलता मानिकपुरी सहायक ग्रेड-03 का कार्यालय तहसील छुरा से कार्यालय तहसील राजिम, गुलशन साहू सहायक ग्रेड-03 कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद से कार्यालय उप तहसील फिंगेश्वर तथा सुश्री रीना सिदार सहायक ग्रेड-03 का कार्यालय तहसील राजिम से कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।
There is no ads to display, Please add some


