गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अनुविभाग फिंगेश्वर-राजिम एसडीएम कार्यालय में बंदोबस्त त्रुटि सुधारने, नाम सुधारने और जमीनों के नामांकन की आड़ में जमकर अवैध वसूली हो रही है। एक-एक प्रकरण को निपटाने के लिए हजार से दो हजार की वसूली चल रही है। ये कोई एक-दो दिन की कहानी नहीं हैं। 5 सालों से यही चल रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे। मंगलवार को गरियाबंद कलेक्टर जनदर्शन में सेमराडीह गांव से पहुंचे किसानों ने अपनी शिकायत में ऐसा कहा है। ताज्जुब की बात तो ये है कि 11 महीने में ये तीसरी बार है जब क्षेत्र किसानों ने एक ही व्यक्ति के खिलाफ तीसरी बार कलेक्टर से शिकायत की है। कर्मचारी की पहली और दूसरी शिकायत का नतीजा शून्य रहा वहीं किसानो ने गुरूवार को कर्मचारी की शिकायत करने पहुंचे थे। सेमराडीह के किसान का बेटा एस कुमार साहू ने बताया कि उनके पिता जी के नाम का खेत की ऋण पुस्तिका को कर्मचारी के द्वारा पिछले छः महीने से अपने कार्यालय में रखा हुआ है वह अपने पिता जी के साथ उनके कार्यालय में ऋण पुस्तिका मांगने के लिए जाता हैं तो कर्मचारी के द्वारा पैसे की मांग की जाती हैं ऋण पुस्तिका नहीं होने से सोसायटी में खाद बीज नहीं ले पा रहे हैं कर्मचारी के दबंगई से क्षेत्र के किसान बहुत ही परेशान हैं किसानों ने बताया कि राजिम एसडीएम दफ्तर में नरेंद्र सूर्यवंशी सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ है। एक ही जगह में वह पिछले 5 सालों से नौकरी कर रहा है और तब से ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में किसानों से अवैध वसूली कर रहा है। हर बात पर पैसे मांगता है। इससे सभी किसान तंग आ चुके हैं। कोई किसान अगर पैसे देने से मना करे तो वह उनका काम अटका देता है। किसानों ने बताया कि 5 महीने पहले भी कर्मचारी और उसके साथियों द्वारा कौंदकेरा गांव का पूरा राजस्व रेकॉर्ड ही गायब करवा दिया गया था। फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को इस रेकॉर्ड की जरूरत थी। ऐसे में रेकॉर्ड उपलब्ध करवाने के नाम भी इनके द्वारा जमकर वसूली की गई थी। उस शिकायत पर 5 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version