गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बता दे कि महासमुंद लोक सभा क्षेत्र क्रमांक 09 के गरियाबंद जिले में दो विधानसभा में चुनाव सम्पन्न हुई। जिले 454860 मतदाता है जिसमें 386728 मतदाता अपनी बहुमुल्य कीमती समय देकर मतदान कर चुनाव सम्पन्न कराएं। वहीं विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम में 274 मतदान केंद्र से कुल मतदान 84.03% जिसमें पुरष 112163 महिला 116167 टोटल 228335 मतदान किए है साथ ही बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 के 299 मतदान केंद्र में 86.02% पुरुष 111278 महिला 115244 टोटल 226525 दोनों विधान सभा मिलाकर 386728 मतदान किए गए हैं। जिसमे दिव्यांग 5633 मतदाता भी शामिल हुए। 85.02% मतदान हुए हैं।

कृषि उपज मंडी के परिसर में होगें मतगणना

विधानसभा क्षेत्र 54-राजिम एवं 55 बिन्द्रानवागढ़ हेतु मतगणना दिनांक 03.12.2023 को समय प्रातः 08:00 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद में किया जावेगा। जिसमे मतगणना हेतु अभ्यर्थी एवं निर्वाचन / गणना अभिकर्ता की उपस्थिति में विधानसभावार निर्मित स्ट्रांग रूम दिनांक 03.12.2023 को प्रातः 07:00 बजे खोला जायेगा। सर्वप्रथम डाकमतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना की जावेगी। विधानसभा क्षेत्र 54-राजिम एवं 55-बिन्द्रानवागढ़ हेतु कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद में पृथक-पृथक बनाये गये मतगणना हॉल में 14-14 टेबल में मतगणना कार्य किया जावेगा। डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किया जावेगा, जिसके लिए विधान सभावार 2-2 टेबल लगाया गया है। मतगणना कार्य में नियोजित किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को पेन, कागज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, मोबाईल आदि ले जाने पर प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना परिसर में बिना आई.डी. कार्ड के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जावेगा। मतगणना हेतु विधानसभावार मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर ली गई है एवं प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना हेतु भी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर ली गई है एवं प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर, गरियाबंद में मीडिया सेंटर बनाया गया है, जिसमें राउण्डवार अभ्यर्थी को प्राप्त मतों की जानकारी प्रदर्शित होती रहेगी। मतगणना दिवस को प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को 01-01 एनालॉग 10. कैलकुलेटर प्रदाय की जावेगी। मतगणना हॉल में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं / मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हाल में निम्नलिखित सामग्री साथ ले जाने की अनुमति होगी कोरा कागज,मतपत्र लेखा प्ररूप 17सी भाग-1 की प्रति,रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय की गई EVM/VVPATs की सूची जो मतदान केन्द्र में प्रयोग लायी प्लास्टिक पेन/पेंसिल आदि।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version