पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक एवं कलेक्टर ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के पवित्र धार्मिक नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में प्रतिवर्ष लगने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन इस वर्ष 24 फरवरी से 08 मार्च तक किया जायेगा। इसके लिए मेला  स्थल पर तैयारी तीव्र गति से शुरू हो गई है। मेला के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज मेला स्थल पहुंचकर जिला स्तरीय नियुक्त नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक लेकर मेला संबंधी प्रगतिरत अद्यतन कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल के कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण करे। कलेक्टर ने मेला स्थल पर स्थानीय व्यवसायियों को दुकान आबंटन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, राजिम एसडीएम धनजंय नेताम, एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक, सीईओ गरियाबंद श्रीमती पदमिनी हरदेल, सीएमओ सलामे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version