गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प 2024 पन्द्रह दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के ये ऐतिहासिक मेला जो तीन नदियों के संगम स्थल पैरी, सोढूर और महानदी जहां भगवान कुलेश्वर महादेव एवं राजीव लोचन मंदिर के पावन धरा पर आयोजित होने वाले मांघी पुन्नी मेला से लेकर महाशिवरात्रि तक जहां मेला देखने के लिए देश विदेश से दर्शनार्थी आते हैं। वही राज्य के कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के द्वारा मेला स्थल पर विशाल मंच तैयार किया जाता हैं जिसमें दो विशाल मंच तैयार किया गया था जिसमें एक नदी मंच और दुसरा मुख्य मंच इन दोनो मंच पर प्रतिदिन चलने वाले अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नदी मंच सफल सफल मंच संचालन (उद्घोषक) के लिए फिंगेश्वर नगर के युवा साहित्यकार, शिक्षक एवं मानस व्याख्याकार थानू राम निषाद को उनके इस विशेष उपलब्धि पर रोहित साहू जी विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र, चन्द्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, बोधन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, श्याम चन्द्राकार गरियाबंद, रामेन्द्र जोशी बीओ फिंगेश्वर, टिकेंद्र कुमार यदु बीआरसी फिंगेश्वर अनिल धु्रव एबीओ फिंगेश्वर के हाथों सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर गरियाबंद जिले के संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं शिक्षक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बता दें विगत कई कई वर्षों से निषाद सांस्कृतिक, अध्यात्मिक एवं सामाजिक मंचों पर लगातार मंच संचालन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर जिला निषाद समाज गरियाबंद जिलाध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, जिला उपाध्यक्ष मोतीराम निषाद, दानसिंग निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष निषाद समाज गरियाबंद, सचिव दुलार निषाद, जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, कमलेश यदु पार्षद, अशोक निषाद अध्यक्ष, गजेन्द्र निषाद, घनश्याम बघेल प्रधानपाठक पतोरा, नारायण ठाकुर संकुल प्राचार्य, टोकेश साहू संकुल समन्वयक परसदाकला, जागेश्वर कंवर प्रधानपाठक खुडसा, राकेश पाण्डेय प्रधानपाठक परसदाकला, परमेश्वर यादव, विकास यदु, ओमप्रकाश सिन्हा प्राचार्य, रामचरण दीवान प्रधानपाठक गुण्डरदेही, रमेश सर्वे, अजय राजवंशी, मनोहर निषाद, नरेंद्र धु्रव प्रधानपाठक घोघरा, शंभू यादव, डोगेन्द्र पांडे, ओमप्रकाश निषाद, भूषण कुंजे मानस मणी, त्रिलोक साहू लोक गायक, अमन शर्मा, दिनेश्वर प्रसाद शर्मा भगवताचार्य, नकुल नाथ योगी, प्रखर सिंह धु्रव, अन्नु निषाद, शांतनु निषाद ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
राजिम कुंभ कल्प 2024 में जिलास्तरीय कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रयागराज राजिम में किया गया सम्मानित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
