राजिम कुम्भ कल्प मेला एवं नगरीय निकाय ,त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सराहनिय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारी का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदाय किया गया शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र।

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज दिनांक 07.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, एस.डी.ओ.पी. गरियाबंद निशा सिन्हा की उपस्थिति में राजिम कुम्भ कल्प मेला एवं नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ ड्यूटी कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

            ज्ञात हो कि दिनांक 12.02.2025 से 26.02.2025 तक राजिम कुम्भ कल्प मेला 2025 का आयोजन हुआ था। इस दौरान इतने चुनौतीपूर्ण कार्य एवं इतने दिनों तक लगातार अपने कर्तव्य को जिम्मेदारीपूर्वक  प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा व्यक्तिगत कर्तव्य समझते हुए अपने स्व विवेक से कडी मेहनत एवं ईमानदारी पूर्वक किया गया। राजिम मेला में सुरक्षा व्यवस्था हेतू गरियाबंद पुलिस बल एवं दिगर इकाई से आये पुलिस बल को मिलाकर लगभग 800 के आसपास सुरक्षा बल सुरक्षा ड्युटी हेतु तैनात थे। । मेला ड्यूटी के दौरान ड्यूटी के साथ ही साथ नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए भीड़ की अधिकता को देखते हुए नन्हे बच्चों के हांथों में सुरक्षा बैंड बांधा गया। जो अपने परिवार से गुम  हो जाने वाले बच्चों की सुरक्षा में बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति का मोबाइल/सामान गुम होने पर संबंधित व्यक्ति को सुपूर्द किया जाता था। प्रतिदिन मेले में आने वाले वी.आई.पी. की सुरक्षा की व्यवस्था की जाती रही है।

     इसी बीच दिनांक 11.02.2025 से लेकर 23.02.2025 तक नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी मेला में तैनात जवान के द्वारा ही अति महत्वपूर्ण चुनाव ड्यूटी को संपादित किया गया। चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों में ड्यूटी, पेट्रोलिंग ड्यूटी भी इन्ही जवानों के द्वारा किया गया । दोनो ड्यूटी को लगन एवं समझदारी के साथ सफल बनाने में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों का योगदान प्रशंसनीय रहा है।

        गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा इस महत्वपूर्ण ड्यूटी के लिए जिले के समस्त पुलिस बल एवं दिगर इकाई से आये पुलिस जवानों की प्रशंसा की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version