फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार 30 जून को फिंगेश्वर विकासखंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बृहद सम्मेलन दोपहर 3:00 बजे सांस्कृतिक भवन राजिम में रखा गया है। महिला बाल विकास अधिकारी को कौसलेश देवांगन ने बताया कि इस विकासखंड स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक अमितेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री देवांगन ने विकासखंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


