गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में राजिम विधानसभा के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी। श्री साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 के पूर्व ग्राम पंचायतों में पहले से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई आवश्यक मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए गए है। सुशासन दिवस के दिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लेंगे। इसी क्रम में ग्राम और ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है। विधायक रोहित साहू ने बताया कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि सुशासन दिवस के आयोजन के लिए जिलें के समस्त जनपद और ग्राम पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किया जाए और सुशासन दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए।
राजिम विधानसभा में ग्राम पंचायत स्तर तक पूर्ण प्रधानमंत्री अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जावेगा-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
