फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा में इस चुनाव में 4 मतदान केन्द्र का नाम बदल गया है। जबकि स्थान वही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पथर्री का नाम प्राथमिक शाला भवन पथर्री कटेलपारा, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन फिंगेश्वर भाग ब का नाम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल फिंगेश्वर एवं कन्या उ.मा. शाला छुरा का स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा एवं प्राथमिक शाला छुईया का नाम अतिरिक्त कमरा शास. प्राथ. शाला भवन छुईया के नाम से मतदान केन्द्र होगा। एक ही स्थान में 1 से ज्यादा मतदान केन्द्र होने से मतदाताओं को दुविधा होती है इसलिए मतदान केन्द्र का नाम बदला गया है। ताकि मतदाता भ्रमित न हो।
There is no ads to display, Please add some
