गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग को विकास कार्यो का लाभ मिला है। इसके चलते जनता फिर से कांग्रेस का सरकार बनाने का मन बना चुकी है। राजिम विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गांव-गांव में जाने से इसका साफ अहसास हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने भैंसातरा, बेलटुकरी, रोबा, पाली, पसौद आदि में अपने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से अपने विधानसभा अन्तर्गत के कई गांवो का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जो कहा, सो किया वादे से ज्यादा किया। पूरे प्रदेश में सभी वर्ग के लिए कार्य किया। विकास कार्यो से राजिम विधानसभा भी अछूता नहीं रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि उसी तरह 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार, भरोसे की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा। स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ होगा। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक सभी तरह की शिक्षा मुफ्त में मिलेगी। जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। सरकारी स्कूलों में फीस नहीं लगेगी। माताओं-बहनों को बड़ी राहत देने का वादा करते हुए प्रति गैस सिलेंडर पर 500 रू. छूट देने की घोषणा कांग्रेस द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सभी का भरोसा नजर आ रहा है। लेकिन भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उस पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है इसलिए राजिम विधानसभा में फिर से कांग्रेस का परचम लहराना तय है। क्योंकि पूरे विधानसभा में मतदाता मेरे परिवार के सदस्य है। जिनका स्नेह प्रेम मुझे अवश्य मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version