राजिम से गरियाबंद तक निकाली भव्य मोटरसाइकिल रैली

गरियाबंद (गंगा प्रकाश):- नामांकन के आखिरी दिन राजिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तेजराम साहू विद्रोही ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजिम से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाल कर निर्वाचन कार्यालय गरियाबन्द में नामांकल दाखिल किया है।
नामांकन दाखिल के बाद तेजराम विद्रोही ने कहा कि हम लगातार जनता की हितों के लिए आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाते आये हैं। जब भाजपा कार्यकाल में धान खरीदी को घटाकर दस क्विंटल किया गया था बोनस नही दिया था तब भी आंदोलन किये हैं आज जो सरकार किसानों के धान का 2500  रुपये दे रही है या  एक नवम्बर से खरीदी कर रही है वह हमारे किसानों के आंदोलन का परिणाम है। जनता की बाते जब नहीं सुनी जाएगी वहां तेजराम विद्रोही उनका आवाज बनकर सदन पर बातें रखेंगे।इस अवसर पर बड़ी प्रस्तावक मनहरण लाल साहू,  कार्यकर्तागण मोहन चक्रधारी, अरविंद शर्मा, राजा ठाकुर, उत्तम कुमार, मदन लाल, ललित कुमार, लोकेश कुमार, सेवाराम साहू, धीरज शर्मा, महेश यादव, रुद्रसेन सिन्हा, श्रवण यादव, संतोषी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*इन दस मुद्दों पर है आम आदमी पार्टी का फोकस*

1. बिजली: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी. ये मैजिक सिर्फ केजरीवाल को आता है. अमेरिका, इंग्लैंड, टोक्यो, फ्रांस में फ्री बिजली नहीं आती. दिल्ली और पंजाब के बाद 300 यूनिट तक छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली देंगे. छत्तीसगढ़ में नवंबर तक के पुराने बकाया बिजली बिल माफ कर देंगे.

2. शिक्षा: ये लोग आपके बच्चों को अनपढ़ रखना चाहते हैं. लेकिन उनकी अच्छी शिक्षा की गारंटी मैं लेता हूं. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल का बुरा हाल है, छत्तीसगढ़ में 10 क्लास में एक टीचर है, टीचर्स से टीचिंग के अलावा सारे काम करवाते हैं. सरकारी स्कूल शानदार बनाएंगे, प्राइवेट स्कूलों की लूट और गुंडा गर्दी  बंद करवाएंगे. कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा.

3. स्वास्थ्य: सरकारी स्कूलों में न टेस्ट है, न दवाइयां मिलती हैं. दिल्ली के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है. आपसे आपका राज्य नहीं पूछा जाएगा. छत्तीसगढ़ में हर गांव और गली में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे. सरकारी अस्पताल शानदार बनाएंगे और इलाज मुफ्त होगा.

4. रोजगार: दिल्ली में 12 लाख प्राइवेट नौकरी दी और 2 लाख सरकारी नौकरी दी. छत्तीसगढ़ में हर बेरोजगार को रोजगार देंगे और हर बेरोजगार को 3000 रुपए हर महीने भत्ता मिलेगा. बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरी देंगे.

5. महिलाओं को भत्ता: 18 साल से अधिक उम्र की महिला को प्रति महीने 1000 रुपए बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे.

6. तीर्थ यात्रा: छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. पूरा खर्चा सरकार उठाएगी, जेब से एक पैसा खर्च नहीं होगा.

7. भ्रष्टाचार मुक्ति: छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा आएगा. छत्तीसगढ़ में  सरकारी दफ़्तर में काम करवाने नहीं जाना पड़ेगा. प्रमाण पत्र घर बैठे बन जाएंगे.

8. शहीदों का सम्मान: ड्यूटी पर काम करने वाले जवान, छत्तीसगढ़ के जवान को शहीद होने पर 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.

9. छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा.

10. छत्तीसगढ़ में किसानों और आदिवासियों को एक गारंटी दी जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version