गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।  नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का आज विजयी होकर विधायक बनने उपरांत पर प्रथम नगर आगमन पर शानदार पूरे उत्साह-उमंग एवं जोश के साथ जगह जगह स्वागत किया गया। विधायक का विजय जुलुस दोपहर 4ः30 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से रावत नाचा, पंथी नृत्य एवं ढोल-बाजा के साथ निकाला गया। प्रारंभ में मंडी गेट से अटल चौक तक युवाओं, महिलाओं, भाजपाईयों ने श्री साहू को फुलमाला से लाद दिया। लोग अपने घरों के सामने श्रीफल भेंटकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर विधायक के स्वागत में पील पड़ रहे थे। अटल चौक में विधायक रोहित साहू ने आरती उतारकर पूजा अर्चनाकर आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहॉ से नया बस स्टैण्ड, शिवाजी चौक होते हुए विधायक की स्वागत रैली श्री विद्यासागर बर्तन भंडार पहूंची जहां पहाड़िया परिवार ने काफी साज सज्जा युक्त मंच पर श्री साहू का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंटकर, शाल उढ़ाकर स्वागत करते हुए रोहित साहू को धान के कटोरा छत्तीसगढ़ के धान एवं नारियल के साथ अलग अलग तौलकर सम्मान किया। विजय जुलुस के साथ चल रहे हुजुम ने यहॉ जमकर नारेबाजी करते हुए खुशियॉ मनाई। यहां से विजय जुलुस मुख्य मार्ग में राजू साहू, महावीर यादव, रोशन देवांगन, धरमवीर यादव, भरत बंगानी, बसंत गुप्ता, विमल पगारिया, संतोष थदानी के निवास से स्वागत-अभिनंदन करते हुए रैली नगर के हृदय स्थल शहीद स्मारक चौक पहुंची जहां नगर की भाजपा नेत्रियॉ, महिला मंडल एवं रचनात्मक कार्यो से जुड़ी महिलाओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। यहॉ रोहित साहू शहीद स्मारक चौक में उतरकर नमन किया। शहीद स्मारक चौक महल रोड, पंचमंदिर, बालाजी मंदिर होते हुए विजय रैली मॉ मौली माता मंदिर पहूंची। सभी मंदिरों में नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने मत्था टेकते हुए अंचलवासियों, नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। पूरे रास्ते नागरिकों ने श्री साहू का माला पहनाकर शानदार स्वागत किया। विजयी रैली मौलीपारा, हल्बापारा होते हुए चंद्रशेखर हरित, मनीष हरित के निवास पर जोरदार स्वागत के बाद घासीदास मंदिर पहुंची जहां सतनामी समाज के नागरिकों ने श्री साहू का परंपरागत स्वागत किया। विधायक ने मंदिर में गुरू घासीदास के समक्ष मत्थ टेककर आशीर्वाद लिया। घासीदास मंदिर के बाद स्वागत एवं आभार रैली पुराना बस स्टैण्ड पहुंची। जहां सर्वप्रथम व्यापारी संघ द्वारा धान में तौलकर विधायक का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर पुराना बस स्टैण्ड में शानदार स्वागत मंच बनाया गया था। जहां पहुंचने पर जयघोष के गुंजायमान नारों के साथ नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं आदि अनेक समाज प्रमुखों द्वारा बारी बारी से फुलमाला पहनाकर श्रीफल भेंटकर, शॉल पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत का क्रम प्रारंभ हुआ। जो काफी समय तक चलता रहा। अपने नगर में स्वागत-अभिनंदन से अभिभूत विधायक रोहित साहू ने भावविभोर भरे आभार संबोधन में कहा कि फिंगेश्वर नगरवासियों द्वारा किए गए स्वागत से मैं आप लोगों की ऋणी हो गया हूॅ। मैंने इतने बड़े भव्य एवं समर्पित स्वागत की कल्पना भी नहीं की थी। नगरवासियों द्वारा किया गया आज का ऐतिहासिक अवसर मुझे जीवन पर्यन्त स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि फिंगेश्वर वैसे भी काफी आत्मीय नगरी है मॉ मौली माता, बालाजी एवं पंच मंदिर जैसे देवी देवताओं का आशीर्वाद इस नगर को मिला हुआ है मै आप लोगों से वायदा करता हूॅ कि फिंगेश्वर नगर के साथ साथ इस पूरे अंचल के विकास एवं समृद्धि के लिए मैं हमेशा संकल्पित रहूंगा। अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा कि चुनाव के समय विपक्षी लोगों ने मुझे जात-पात के नाम पर मुझे ईसाई मशीनरी से प्रभावित बताते हुए लोगों को भड़काने में पूरा जोर लगाया क्षेत्र की जनता जानती है कि मैं गांव का पंच, सरपंच संघ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जैसे पद में रहते हुए कभी भी दूसरे पंथ के लिए काम नहीं किया। मैं बजरंगबली का भक्त हूॅ और सनातन तथा हिंदूत्व मेरे रग रग में बसा है। बस स्टैण्ड में जेसीबी से फुलों की बरसात करते हुए विधायक का दर्शनीय स्वागत देखने को मिला। नगर में जगह जगह नागरिकों ने धान, नारियल आदि से उन्हें तौलकर उनके प्रति काफी सम्मान व्यक्त किया। लगभग 3 से 4 घंटे नगर में घुमी विजयी एवं आभार रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। जगह जगह रोककर श्री साहू को माला पहनाकर, श्रीफल भेंटकर, शॉल उढ़ाकर स्वागत करने लोग उमड़ उमड़ रहे थे। उनके आभार रैली में प्रारंभ से अंत तक साथ रहने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, बोधन साहू, चंद्रशेखर साहू, राजू साहू, मनीष हरित, महावीर यादव, जितेन्द्र शर्मा, निर्मल चोपड़ा, नोसराम साहू, बसंत गुप्ता, रोशन देवांगन, अंकित पहाड़िया, अंकुर पहाड़िया, रमलू टांडेकर, अभिषेक दुग्गड़, इंदरमन साहू, रामाधार साहू, विजय कंडरा, सुयश सोनी, राज श्रीवास्तव, कृष सोनकर, कुनाल यदु, पंकज निर्मलकर, ईश्वर साहू, वैभव सोनी, मुकेश साहू, मोहित साहू, अनिला पहाड़िया, पूजा पहाड़िया, अदिती पहाड़िया, संतोषी श्रीवास्वत, सीमा ठाकुर, शांति कोसरे, ज्योति राजपूत, लक्ष्मी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू सहित कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थ्ति थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version