छुरा (गंगा प्रकाश)। शनिवार को राजधानी रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ,प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश के मंत्रीगणों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत खैरझिटी,लोहझर,हरदी,जरगांव,मडे़ली,खरखरा,सिवनी,पेंड्रा,रसेला,देवरी,दुल्ला,केवटीझर,कोसमबुढा़, परसोदा,जामली,पाटसिवनी,क्षेत्र से सैकडो़ की संख्या में युवागण पहुंचे थे।

There is no ads to display, Please add some


