गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हैप्पी नवयुवक क्लब एवं ग्रामवासी खुटेरी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास से पटाखा अनारदाना की शोर और बिगुल ध्वनियों के गूंज के मध्य राजकीय गीत के सम्मान के साथ उपस्थित अतिथियों के मध्य किया गया। प्रतियोगिता में अंचल के 32 प्रतिभागी टीमो ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के एक से बढ़कर एक दांव पेंच और शक्ति प्रदर्शन से प्रभावित दर्शक दीर्घा जोशीले अंदाज के साथ हल्ला बोलते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते मैदान में देर रात्रि तक फिंगेश्वर के आसपास तक के दर्शक डटे रहे। समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हैप्पी नवयुवक द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाले समस्त आयोजन सामाजिक सांस्कृतिक खेल आदि गतिविधिया अन्य ग्राम के लिए अनुकरणीय है। इस आयोजन से न केवल पारम्परिक खेलो का संरक्षण होता है बल्कि गांव में समाज में एकता और समरसता बनी रहती है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि युवा वायु का पर्याय है समाज मे क्रांति और बदलाव केवल वायु के वेग की तरह युवा ला सकते है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी छबि राम साहू सरपंचए छबिराम निषाद उपसरपंच ओमकार साहू नारायण साहू चिंता राम साहू गयाराम सेन रिखी ध्रुव दयाराम यादव देवचरण साहू व ग्राम के गणमान्य व वरिष्ठजनो ने समापन समारोह को सम्बोधित किया। उक्त प्रतियोगिता में स्टूडेंट क्लब तर्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही उपविजेता के रूप में मुड़तराई ए की टीम ने दूसरा स्थान बनाया। तमोरा की टीम तृतीय व पथर्री ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया मुड़तराई बी ने पांचवा स्थान व छठे स्थान पर रवेली ने कब्जा किया पाटसिवनी और चारभांठा कि टीम ने क्रमशः सातवा आठवा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही बेस्ट रेडर का खिताब डागेश्वर बेस्ट डिफेंडर दिवाकर बेस्ट ऑल राउंडर आकाश के साथ बेस्ट दर्शक के रूप में चम्पा ध्रुव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी विजेता टीमो को अतिथियों के द्वारा इनाम राशि व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्टूडेंट क्लब तर्रा ने मारी बाजी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
