फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वण्लोकेश यादव एवं स्वण्पुष्पेन्द्र श्रीवास की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल मैदान पर शुरू हो चुका है उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर विशेष अतिथि दीपक श्रीवास पार्षद श्रीमती सुनीता श्रीवास पार्षद मनीष हरित महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा राजू साहू उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ छण्गण्प्रदेश साहू संघ करीम खान पूर्व पार्षद भरत बंगानी बंगानी होण्डा फिंगेश्वर धनंजय हरित वरिष्ठ खिलाड़ी की गरिमामय उपस्थिति में स्वण्लोकेश यादव एवं स्वण्पुष्पेन्द्र श्रीवास की छाया चित्र के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से अतिथि उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा फिंगेश्वर इतिहास काल से खेलों का गढ़ रहा है इस नगर से अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं क्रिकेट के अलावा बालीबाल बेडमिंटन टेबल टेनिस कबड्डी फुटबॉल जैसे अनेक खेलों का गढ़ माना जाता हैं समय समय पर ऐसे खेलों का आयोजन से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के साथ छुपी प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच साबित हो रहा हैं छोटे छोटे कस्बों में एक से बढ़कर एक प्रतिभा छुपी होती हैं जिसे पहचान देना हम सभी का दायित्व बनता है खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेलनी चाहिए हार और जीत खेल के एक हिस्सा है जिसे हमें पूर्ण मन स्वीकार करनी चाहिए।इस अवसर पर मनीष हरित एवं करीम खान ने भी अपनी विचार साझा करते हुए दोनों दिवंगत आत्मा के जीवन पर प्रकाश डाला उद्घाटन अवसर पर पहला मैच के पूर्व दोनो टीम के खिलाड़ियों का परिचय पश्चात राष्ट्गान के साथ रायपुर विरूद्ध कोसमी छुरा के बीच हुआ जिसमें रायपुर ने जीत दर्ज की दुसरा मैच बागबाहरा और गातापार अभनपुर के बीच हुआ जिसमें बागबाहरा ने जीत दर्ज की पूरे आयोजन को सफल बनाने में छक्कू यादव दीपक सेन राजा माण्डले कुमेश किरणबेर देवेन्द्र ध्रुव अतिक वारसी किट्टू विकास यदु एवं समिति के सभी सदस्यगण का विशेष योगदान रहा पूरे कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार थानू राम निषाद ने किया
राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम पुरस्कार 51.000 हजार एवं ट्राफी फाइनल विजेता टीम को दी जायेगी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
