दर्रीपारा(गंगा प्रकाश)-प्रशिक्षित मनरेगा मेंट संघ गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष, एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय 2 अक्टूबर गांधी जयंती को प्रशिक्षित मनरेगा मेंट महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा दुर्ग संभाग के बालोद जिले के सरयू प्रसाद स्टेडियम गंजपारा जिला बालोद में मनरेगा मेट महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है,साथ ही इस बैठक में प्रदेश संगठन के नेतृत्व में विष्णु कोठारी कीर्तन देवांगन तीरथ राम साहू धनेश्वरी साहू एवं तोमीन मरकाम की मार्गदर्शन पर बालोद जिला संगठन का गठन किया गया, मां गंगा मैया प्रांगण झलमला में पर्यवेक्षक श्री कीर्तन देवांगन द्वारा निर्विरोध नव नियुक्ति जिला पदाधिकारियों का नियुक्ति किया गया,सभी पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन शुभकामनाएं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ, प्रदेश संगठन की विस्तार के संबंघ में प्रकाश डालते हुए अपनी उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी के लिए बालोद जिला के समस्त मेंट साथीयों की हौसला बुलंद करते हुए कहा कि हमारे संगठन की निम्न समस्या मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार तक बात रखते आ रहे हैं, जो हमारी मांग को स्वीकार नहीं करेंगे तो सभी जिले का संगठन की ताकत दिखाने को मिलेगा संगठन की ताकत से अब छत्तीसगढ़ के मेंट साथी जागरूक हो चुके हैं आगे की गति विधि हेतु कार्यक्रम के माध्यम से सभी को अवगत कराया जाएगा जागरूकता दिखाते हुए,मेंट महा सम्मेलन को विशेष सहयोग जिला संघ समस्त मेंट जिला बालोद का सहयोग मिल रहा है
इस कार्यक्रम में बस्तर,दुर्ग ,रायपुर, सरगुजा, संभाग की प्रशिक्षित मेंट साथी उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लाँक अध्यक्ष सोहन शर्मा ने गरियाबंद जिला के सभी ब्लाँक के मेटों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं,
There is no ads to display, Please add some


