रायपुर (गंगा प्रकाश)। डॉ राधा बाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग के दो छात्राओं ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा मई-जून 2023 के लिए जारी किए गए एम ए राजनीति विज्ञान विषय के मैरिट लिस्ट में स्तुति तिवारी एवं प्राची मिश्रा ने क्रमशः दि्तीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी एल देवांगन ने दोनों छात्राओं को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाता है। अध्ययन अध्यापन कार्य में नयी तकनीक का प्रयोग करते हुए। विभिन्न विषयों पर मॉडल,चाट पेपर, डायग्राम तथा पीपीटी के माध्यम से अध्ययन कराया जाता है तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित किया जाता है। छात्राएं अपने अपने पसंदीदा विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। छात्राओं को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल कराया जाता है तथा अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर लिखाया जाता है ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार से बाहरी गाइड का प्रयोग ना करना पड़े। सभी छात्राओं को नोट्स बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा उनका जांच भी किया जाता है।प्रत्येक माह इकाईवार का टेस्ट लिया जाता है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विभाग के अतिथि अध्यापक डॉ भूपेंद्र साहू एवं श्रीमती गायत्री शर्मा के साथ ही साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किए।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
