बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खैरी, घोठा, एवं जोगीपुर में आयोजित अखंड नवधा रामायण में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सभापति बिंदिया अश्वनी मिरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई | सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचन्द्र जी व जगतजननी सीता माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियो की खुशहाला एवं समृद्धि की कामना किया । इस अवसर पर श्रीमती मिरे ने उपस्थित लोगों को अपने उदबोधन में कहा कि श्रीरामचरित्र मानस हमें धर्म की रक्षा करने सत्य के मार्ग में चलने की सीख देता है । भगवान श्रीराम की पूरी जीवन गाथा हमे सादगी के साथ त्याग, समर्पण, बलिदान के साथ शुद्ध मन से प्राणियों की सेवा करने की सीख देता है । प्रभु श्रीराम की भक्ति कर हम भव सागर से पार निकल सकते है। भातृत्व प्रेम की सहारे हम समाज को एक सुत्र में पिरोकर सभ्य समाज निर्माण कर सकते है । समाज में पश्चिमी सभ्यताकी हावी होने से समाज में अलगाव की स्थिति निर्मित हुई है । जिसे हम भक्ति मार्ग में चलकर समाज में फैली अलगाव की स्थिति को दूर कर सकते है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मानस संगठन अध्यक्ष अंजू गोस्वामी, संस्थापक नेहरू गोस्वामी, सरपंच मोहर दिवाकर, दीनबंधु साहू, मनहरण साहू, थानाराम पाटिल, रविशंकर सप्रे, मनुज ध्रव, नंदलाल यदू, खिलेश्वरी साहू, रानी यादव, रामलाल निषाद, छन्नुलाल यादव, शुद्धु राम सप्रे, मनहरण निषाद, शिवचरण यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
