पाण्डुका (गंगा प्रकाश) :- समीस्पथ ग्राम मुरमुरा में रामनवमी पर भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, जहां गांव के गलियों में एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के नारो जयघोष के साथ गूंज उठे वही डी जे के धुन में राम भक्तों ने जमकर थिरकते नाचते हुए गांव के गलीयों में भव्य शोभायात्रा निकालकर भ्रमण किया गया एवं सर्वप्रथम हनुमान मंन्दिर में पूजा अर्चना कर ग्रामीणो ने हनुमान चालिसा का पाठ किया गया और शोभायात्रा को शीतला मंन्दिर कि ओर प्रस्थान कर गलियों में भ्रमण किया गया इस दौरान राम भक्तो ने भगवा झंडा पकड़कर बडी़ संख्या में शामिल हुए ।खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखे और ट्रेक्टर को सजा कर श्री राम का मूर्ति को गलियों में घुमाया और ग्रामीणो ने चौराहे पर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्रदान किया गया ।
There is no ads to display, Please add some


