रामपुर में ‘नीर और नारी’ अभियान को मिला जनसमर्थन
- कलश यात्रा निकाली गई, सभा में उठी जल संरक्षण की अलख
धनंजय गोस्वामी
डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम रामपुर में शनिवार को ‘नीर और नारी’ जल संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद आयोजित जनसभा में जल संरक्षण और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भूमिगत जलस्तर लगातार गिर रहा है, जो चिंता का विषय है। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भी जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने की बात कही। अभियान का नेतृत्व पद्मश्री फुलबासन यादव ने किया। उन्होंने कहा, “नारी में समाज बदलने की ताकत है। जब महिलाएं संगठित होकर काम करती हैं तो परिवार, गांव और देश सब मजबूत होते हैं।”
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू, ग्राम सरपंच यतीश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह, जनपद सीईओ अमिय श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक खूबचंद पारख, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कोठारी और रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, मंडल प्रमुख डॉ. नीरेंद्र साहू, भुवन साहू, दीना पटेल, राजू यादव, रामकुमार गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रेशमा साहू, उमेश साहू, गेंदा बाई, ममता पटेल, जया साहू, दीपक पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।
सभा के अंत में सभी ने जल और नारी सम्मान की शपथ ली और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


