छुरा (गंगा प्रकाश)। राम कृष्ण को भौतिकशास्त्र विषय के अंतर्गत “रेयर अर्थ मैटेरियल पर लुमिनेसेंस” में शोध कार्य के लिए आईएसबीएम विश्वविद्यालय, छुरा गरियाबंद से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। इसके तहत उनके शोध प्रबंध “सिंथेसिस एंड केरेकटेराइजेशन ऑफ रेयर अर्थ डोप्ड RE2SiO5 फॉस्फोर फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री” ने उन्हें डॉक्टरेट उपाधि दिलाई। शोधार्थी ने इस विषय की महत्वपूर्णता को जताया, जिससे नए LED डिवाइस और डोसिमेट्री सेंसर बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे कम विद्युत खर्च में अधिक रौशनी हो सकती है। इस शोध कार्य को डॉ. एन कुमार स्वामी और डॉ. विकास दुबे के संयुक्त मार्गदर्शन में 28 दिसंबर को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। डॉक्टरेट प्राप्ति पर उन्हें परिवार, मित्र और विश्वविद्यालय के कर्मचारी और प्रशासन ने बधाई दी है।
There is no ads to display, Please add some


