रायपुर (गंगा प्रकाश)। दिवाली की रोशनी से लोकतंत्र का उत्सव भी जगमगा उठा है। नेताओं के चुनावी दौरा और जनसंपर्क में दीपोत्सव की झलक साफ दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी शुक्रवार को जनता के बीच जाकर एक अलग ही अंदाज में धनतेरस की शुभकामनाएं दी। लोगों से उन्होंने कहा आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं।दिवाली की खुशियों में चुनावी उल्लास ने चार चांद लगा दिए हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों की भीड़ लगातार उनके साथ चल रही है।रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुक्रवार को सुबह भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड में धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरूआत उन्होंने शिव मंदिर पारस नगर से की। इस बीच पारस नगर की सभी गलियों पर उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह मिश्रा का स्वागत किया। फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा सबसे पहले आप सभी को समृद्धि का पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं। आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरु की है। इसलिए महिलाएं इस बार कमल छाप को वोट देने वाली हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी हैं उसके प्रभाव से जनता का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।इन क्षेत्रों में पहुंचे मिश्रा बताते चलें कि भाजपा मंडल फाफाडीह के अध्यक्ष गोरेलाल नायक के नेतृत्व में मिश्रा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 अंतर्गत पारस नगर की गलियां दिलीप सारथी निवास सेक्टर-3 गोपाल ठाकरे निवास टीटी बेहरा निवास साहू पारा शीतला मंदिर तालाब टिम्बर मार्केट मेन रोड लाल चौक शास्त्री नगर फोकट पारा एफसीआई गोदाम पटेल ग्राउंड त्रिमूर्ति नगर राम मंदिर इंदिरा आवास क्षेत्र पदमावती स्कूल प्राणनाथ मिशन गली नंबर-1 गली नंबर-3 गली नंबर-3 मनोहर टिम्बर राम बाड़ा और खोडियार राव गली होते हुए भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां पर जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया। दौरा और जनसंपर्क के दौरान हर विवाहित महिला के लिए शुरु की गई महतारी वंदन योजना का फार्म भी भरवाया गया जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version