रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिन्दगी’’ के तारतम्य में आज दिनांक 26.07.23 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू श्रीमती चंचल तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर द्वारा राजकुमार कॉलेज एवं ग्राम खरोरा स्थित अमीटी यूनिवर्सिटी, कबीर नगर में हायर सेकण्डरी स्कूल हीरापुर, गुढ़ियारी में विनियम स्कूल गोंदवारा, अभनपुर में ग्राम परसदा हायर सेकण्डरी स्कूल, उरला में सामुदायिक भवन, मौदहपारा में दुर्गा कॉलेज, खम्हारडीह में कल्याण पब्लिक स्कूल, तेलीबांधा में रविग्राम, गोबरानयापारा में ग्राम कुर्रा स्थित माध्यमिक शाला, खमतराई में डब्ल्यू.आर.एस. मार्केट तथा धरसींवा में ग्राम परसतरई में रायपुर पुलिस के अधि./कर्म. सहित अन्य समाज सेवी संगठनों एवं छात्रों के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ आयोजित किया जाकर नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘‘हैलो जिंदगी’’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा मकानों के बाहर एवं आटो में पोस्टर/स्टीकर लगाने के साथ ही नुक्कड़, नृत्य व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इस जन जागरूकता अभियान के तहत जिला के प्रत्येक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वॉल पेंटिंग कराने के साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है तथा जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को रायपुर के मुख्य स्थानों से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों में घुमाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रायपुर पुलिस का यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।

‘‘हैलो जिन्दगी’’ जन जागरूकता अभियान के दौरान अब तक में रायपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के 27 प्रकरणों में अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करते 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1013 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब एवं 04 नग दोपहिया वाहन जप्त की गई तथा नारकोटिक्स एक्ट के 02 प्रकरणों में गांजा तस्कारी/बिक्री करते 01 महिला आरोपी सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 किलो 300 ग्राम गांजा, 01 नग पिस्टल एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version