आनंद भोई 

महासमुंद/सरायपाली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल का आज सरायपाली आगमन हुवा । जिन्हें रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन समिति के सदस्यों द्वारा सौपा गया । 

सरायपाली स्थित गीता भवन में आज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल का पार्टी कार्यक्रम आयोजित था । इस दौरान रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली के अध्यक्ष अमर बग्गा , समन्वयक दिलीप गुप्ता व सेवाशंकर अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वारा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया । समिति ने अमर अग्रवाल को जानकारी देते हुवे बताया कि इस रेल लाइन निर्माण हेतु स्वतंत्रता के बाद से लगातार मांग की जा रही है । इस नई रेल लाइन निर्माण हेतु हमारी समिति विगत 4 वर्षो से लगातार प्रयास व संघर्ष  कर रही है । अमर अग्रवाल को  यह रेल क्यो आवश्यक है व इसके  किये जाने से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरायपाली , बसना , सांकरा , पिथौरा , झलप , पटेवा व तुमगांव  क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ साथ युवाओ को रोजगार , आर्थिक , औद्योगिक , सामाजिक विकास हो सकेगा ।

इस मांग पर अमर अग्रवाल ने सकरात्मक प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर त्रिलोचन पटेल ( पूर्व विधायक) , श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ( भाजपा जिलाध्यक्ष ) , विमल चोपड़ा ( पूर्व विधायक ) , श्रीमती सरला कोसरिया आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version