गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू साहू ने हमारे आंचल ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के राशन दुकानदारों की कमीशन राशि प्रदेश सरकार द्वारा हड़प लिए जाने की बात कही है। श्री साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गत वर्ष 2023 में ही पीडीएफ संचालकों की कमीशन राशि ₹70 से बढ़कर ₹90 कर दी है। दूसरे प्रांत की राज्य सरकारें उक्त बड़ी हुई है। राशि पीडीएस संचालकों को दे रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में राशन दुकानदारों को उक्त राशि भूपेश बघेल सरकार न देकर हड़प लेने का काम किया है। श्री साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ पीडीएस सिस्टम को पूरे विश्व में सराहना मिली थी। तथा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग चौउर वाले बाबा के रूप में प्रसिद्ध हुए। इस शानदार योजना के लिए डॉक्टर रमन सिंह की सरकार को पुरस्कारों से नवाजा भी गया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इस सिस्टम को बिगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
There is no ads to display, Please add some


