गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (रिटर्निंग ऑफिसर), तहसीलदार, सहायक (रिटर्निंग ऑफिसर) को पत्र प्रेषित कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी – कर्मचारी/संस्थाओं को उनके द्वारा 01 जनवरी 2023 के पश्चात संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होने वाल राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाये।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में क्रियाशील फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण तथा छत्तीसगढ़ में सम्पादित विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी  2024 के कार्यक्रम में पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। इनमें जिला स्तरीय पुरस्कार में बीएलओ पुरस्कार एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर पुरस्कार शामिल है। इसी तरह राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रदेश में किसी एक जिला विशेष को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार, स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी एक जिला को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला (स्वीप) पुरस्कार,उत्कृष्ट आरओ/एआरओ अधिकारी पुरस्कार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कार, निर्वाचन पर्यवेक्षक पुरस्कार, निर्वाचकीय कार्यो में उत्कृष्टता के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था/पदाधिकारी को राज्य स्तर पर विशेष जूरी पुरस्कार, सर्वश्रष्ठ क्रियेटिव/स्लोगन तैयार करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को राज्य स्तरीय प्रोत्साहन पुरस्कार, ईआरओ एवं एईआरओ पुरस्कार, सहायक प्रोग्रामर पुरस्कार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पुरस्कार शामिल है। इस पुरस्कार के नामांकन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में जानकारी के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version