गुलशन अंसारी
मनेंद्रगढ़ (गंगा प्रकाश)।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला एमसीबी में एन एच-43 सिद्ध बाबा सड़क के किनारे हनुमान मंदिर एवं शंकर मंदिर में हुए तोड़फोड़ एवं हरे भरे वृक्षों को काटकर अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया है एक अपराधिक व्यक्ति होने के कारण इनके द्वारा फर्जी समिति गठित कर जबरदस्ती मंदिर में कब्जा कर एक महिला साध्वी को मारपीट कर भगाया गया एवं उसके अधिकारों का हनन किया गया और उनके स्थान से जबरदस्ती हटाया गया एवं न्यायालय में भी झूठ फरेब कर उनके अधिकारों का हनन किया गया दिनांक 7 /1/ 2021 को इनके द्वारा समस्त मंदिर के चीजों को एवं अखंडता को नष्ट किया गया कुटिया तोड़ी गई बाउंड्री वॉल तोड़ो गए गौशाला तोड़े गए पेड़ पौधे काटे गए जिसमें हमने जांच की मांग की थी जांच की कार्यवाही माननीय न्यायालय की ओर से आदेश था 3/2 /2022 को न्यायालय के द्वारा वन विभाग एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रेषित है जिसकी सूचना हमने नवनिर्मित माननीय कलेक्टर महोदय को नवनिर्मित श्रीमान पुलिस अधीक्षक को इस विषय की समस्त जानकारी दी गई थी अतः राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन पत्रकारिता के माध्यम से पुनः आप सबके बीच यह बात रखता है कि इन अपराधिक व्यक्तियों को मंदिर परिसर से बाहर करे एवं उनके द्वारा बनाई गई समितियों को जल्द से जल्द रद्द कर मंदिर से हटाकर सार्वजनिक तौर पर पूजा पाठ करने हेतु समिति गठित की जा सके और महिला साध्वी को उनका अधिकार मिल जाए।
There is no ads to display, Please add some


