गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री एवं गरियाबंद जिला प्रभारी अरेंद्र पहाड़िया ने बताया कि चेंबर भवन रायपुर में भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेंबर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी गण शामिल हुए। जिन्होंने राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री सिंघी का स्वागत अभिनंदन किया। समारोह में चेंबर प्रदेश महामंत्री श्री भसिन ने कहा कि व्यापारियों के लिए यह हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय मंच पर उनकी बातों को प्रभावी रूप से रखने के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। हम सभी के लिए यह उससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी हमारे बीच मौजूद है। श्री भसीन ने प्रदेश के सभी व्यापारियों की ओर से केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब हमारी समस्याओं को त्वरित रूप से राष्ट्रीय मंच पर रखा जा सकेगा। प्रदेश मंत्री अरेंद्र पहाड़िया ने चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी को भी इस बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने यहां लाखों को व्यापारी को निश्चित ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी। साथ ही व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण की लक्ष्य को हासिल करने तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे बीमा पेंशन का आदि नीतिगत उपायों की पहचान करने के साथ-साथ सभी लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो प्रणाली से देश के सभी राज्यों में लाइसेंस की प्रक्रिया सरल कराने के लिए प्रयास करना सहित अन्य आवश्यक सुविधाओ पर बोर्ड की कार्यशैली केंद्रित होगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version