गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राहुल गांधी के सांसद सदस्यता बहाल होने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस पर नगर पंचायत फिंगेश्वर उपाध्यक्ष रुखमणी मंडले ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पर हार नहीं सकता जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार ने बीजेपी के विधायक द्वारा केरल के वायानाड के भाषण को मुद्दा बनाकर गुजरात के न्यायालय में कार्यवाही होने के बाद सांसद राहुल गांधी को 2 साल की सजा के पश्चात सांसद पद से अयोग्य करार देते हुए आनंन-फानन में दबाव बनाकर लोकसभा सचिवालय के द्वारा राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने के पश्चात उनके सरकारी आवास से भी तुरंत बेदखल किया गया था। जबकि भारतीय जनता पार्टी के कई पूर्व सांसद आज भी कई वरिष्ठ नेतागण अभी भी सांसद नहीं होते हुए भी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं एवं सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। लेकिन 24 घंटे के अंदर जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई थी उसकी बहाली सत्य की जीत ही है। नगर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी की सत्ता देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देना चाहती है या अपने राजनीतिक एजेंडा की पूर्ति का साधन बना ले लेना चाहती है। आम जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं बल्कि समुदायों में नफरत का जहर बोकर फसल काटना चाहता है और सत्ता पर कब्जा रखते हुए चंद पूंजी पत्तियों के हाथों देश की सारी संपत्तियों को बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेलना ही इनका मकसद है। राहुल गांधी देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं देश की आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अहंकार से ग्रस्त मोदी सत्ता हर उस आवाज को दबा देना चाहती है जो उसे सच आइना दिखाती हो इस मोदी सत्ता को केवल झूठ पसंद है। नफरत पसंद है सच की आवाज देश की आवाज राहुल गांधी की आवाज को रोकने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। अब संसद में राहुल गांधी की आवास के साथ सवाल फिर से गुंजेएंगे जिनका जवाब देने से मोदी सत्ता भाग रही है।
There is no ads to display, Please add some


