01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं


फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि अब 11 सितम्बर तक


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के  रिटर्निंग ऑफिसर धनंजय नेताम ने कल रेस्ट हाउस में राजनैतिक दलों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक राजिम विधानसभा में 14 हजार 875 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 में 7 हजार 595 आवेदन, नाम विलोपित करवाने हेतु फार्म 7 में 3 हजार 656 आवेदन और संशोधन के लिए फार्म 8 में 3 हजार 624 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है तथा मृत अथवा स्थाई रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित की जा रही है। इसके अलावा संशोधन के कार्य भी किये जा रहे है। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मृत अथवा स्थाई रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने तथा त्रुटि होने पर उसे संशोधित करने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 11 सितम्बर  2023 कर दिया  गया है। उक्त अवधि तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करवाने एवं संशोधन से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 02 एवं 03 सितम्बर को भी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर लगाया जायेगा। बैठक में तहसीलदार रमेश कुमार मेहता, नायब तहसीलदार शशि नर्मदा नायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से महेश यादव, रामानंद साहू, लोकेश कुमार साहू, रमेश गोयल, देवानंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version