अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा (गंगा प्रकाश)।
नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर मे आयोजित नवीन क़ानून के क्रियान्वयन की दिशा मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों दो दिवसीय रेंज स्तरीय फोटो/वीडियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति मे समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा का पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला कों सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी महीने से नवीन क़ानून कों रेंज सहित समस्त जिले मे लागू किया जाना हैं। उक्त कानूनों के परिपालन मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों कों तकनिकी रूप से दक्ष करने एवं कार्यकुशलता कों बढ़ाने समय समय पर नये क़ानून सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर फोटो/वीडियोग्राफी के तकनिकी एवं कानूनी पहलु की जानकारी दी गई है। आप सभी कों नवीन क़ानून की दिशा मे फोटो/वीडियोग्राफी का सम्यक ज्ञान कराने के उद्देश्य से उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे फॉरेंसिक टीम, विधिक विशेषज्ञों एवं फोटो/वीडियोग्राफी के विशेषज्ञों की देखरेख में कार्यशाला संचालित हुई हैं। पुलिस की बेहतर फोटो/वीडियोग्राफी कई निराधार सवालों कों स्वमेव की ख़ारिज कर देते हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यशाला कों सम्बोधित करते हुये कहा कि इस दो दिवसीय फोटो/वीडियोग्राफी से प्रशिक्षण शिविर से आपके ज्ञान मे एक नयी तकनीक का समावेश हुआ है। अच्छी फोटो/वीडियोग्राफी से घटनास्थल के दूर रहकर भी सम्पूर्ण परिदृश्य कों आसानी से समझा जा सकता हैं, तकनिकी विशेषज्ञों द्वारा आप सभी कों कैमरा हैंडलिंग की कई तकनीक बताई गई है। समय समय पर अपने जिलों मे अभ्यास करते रहे और नवीन क़ानून के क्रियान्वयन की दिशा मे अपना योगदान देने निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों , नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह , एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ एस. के. सिंह द्वारा नवीन कानूनों के सम्बन्ध मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों फोटो/वीडियोग्राफी से सम्बंधित जानकारी दी गई। कैमरा हैंडलिंग एवं तकनिकी विशेषज्ञ श्री दीपेंद्र दीवान एवं अखिलेश भरोष द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला मे रेंज से आये सभी प्रशिक्षणार्थियों कों कैमरा, सम्बंधित उपयोगी वस्तु एवं घटनास्थल मे कैमरा उपयोग करने के तरीको पर चर्चा कर बारिकी से सभी तकनिकी पहलुओं पर जानकारी साझा की गई। साथ ही फोटो/वीडियोग्राफी विशेषज्ञों द्वारा सभी जिलों की अपनी अपनी टीम बनाकर पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर मे घटनास्थल का नमूना बनाकर कैमरा हैंडलिंग करना समझाया गया प्रशिक्षण पश्चात सभी पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों से नमूना फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी कराई गई।‌ प्रशिक्षण पश्चात तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं पर विधिक विशेषज्ञ श्री राजेश सिंह (सहायक जिला अभियोजन अधिकारी) अम्बिकापुर द्वारा नवीन क़ानून मे फोटो वीडियोग्राफी की काफी महत्त्व होना बताते हुये इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के बारे मे विस्तार से चर्चा कर कानूनी पहलु से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण समाप्त होने पश्चात सभी पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों कों प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया प्रशिक्षण कार्यशाला मे रेंज स्तर पर लगभग पचास पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version