आरोपी के द्वारा विभिन्न किश्तों में राशि लेकर की गई   25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये) की  ठगी।

महासमुंद/पिथौड़ा (गंगा प्रकाश)। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/08/2024 को प्रार्थिया श्रीमती दुकली बाई तांडी निवासी आदर्श नगर थाना बसना जिला महासमुंद  छ0ग0 के द्वारा थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके बेटा का रेल्वे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग दिनांक एवं किस्तो में कुल 25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये)  जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02  ईमलीभांठा महासमुंद द्वारा लेकर  मेरे साथ ठगी किया है, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान पुलीस की टीम के द्वारा दिनांक 27/08/2024 को आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त रकम को अपने खाता से धीरे धीरे निकालकर स्वंय के द्वारा खर्च करना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01 जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02  ईमलीभांठा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद छ0ग0

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version