कलेक्टर आकाश छिकारा ने जॉब ऑफर प्रदान करते हुए युवाओं को निरंतर कौशल विकास करते रहने की दी सीख

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त पात्र हितग्राहियों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति एवं लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण, गरियाबंद के संयुक्त तत्वधान में लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव उपस्थित हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने लाईवलीहुड कॉलेज अंतर्गत कौशल प्रशिक्षित 51 हितग्राहियों को जॉब ऑफर प्रदान किया गया, जिसमें 23 युवा बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राही है। कलेक्टर ने जॉब ऑफर प्रदान करते हुये कहा कि कौशल की आवश्यकता जीवन के हर पड़ाव में होता है। शासन द्वारा विकसित लाईवलीहुड कॉलेज आधारभूत कौशल विकास के लिए सर्वोत्तम माध्यम है। यहां से प्रशिक्षण उपरांत भी लगातार कौशल विकास करते रहना चाहिए। जिससे कार्य की कुशलता और कार्य क्षमता में हमेशा वृद्धि होती है। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों को होम सीकनेस त्यागकर जॉब में जरूर जाने की बात कहीं। स्वरोजगार लोन प्रदाय हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंत्यावसायी विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं लीड बैंक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 06 निजी प्रतिष्ठान के नियोक्ता सम्मिलित हुये। रोजगार एवं स्वरोजगार मेला तथा कौशल प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग में कुल 390 हितग्राही उपस्थित हुये। जिनमें निजी प्रतिष्ठानों में कुल 590 रिक्त पदों के विरूद्ध 171 आवेदक विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार में शामिल हुये, जिसमें से 129 आवेदकों को मेला स्थल पर ही अंतिम रूप से चयनित कर लिया गया है, शेष आवेदको के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर नियोजकों द्वारा जिला रोजगार कार्यालय को अवगत कराया जायेगा। बेरोजगारी भत्ता के पात्र 150 हितग्राहियों द्वारा कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version