गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रेत खदानों में बेरोकटोक धड़ल्ले से प्रतिदिन लाखों की अवैध उगाही में किसी प्रकार की रूकावट अथवा शासकीय-अशासकीय हस्तक्षेप न होने से अब रेत माफिया फिंगेश्वर विकासखंड की अन्य नए स्थानों में रेत उत्खन्न की तैयारी शुरू करने की फिराक में है। इन दिनों फिंगेश्वर विकासखंडमें 7-8 स्थानों से प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं विक्रय निर्वाध गति से हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार दिनभर सुबह से पूरी रात में एक एक रेत खदान में 3-3, 4-4 चैन माऊंटिंग द्वारा मनमाने उत्खनन और बड़ी बड़ी हाईवा की लंबी कतारों में लगी गाड़ियों में भरकर रेत महानगरों की ओर धड़ल्ले से बिना पीटपास के विक्रय की जा रही है। अनेक शिकायतों मामला सार्वजनिक होने के बाद भी इस प्रकार के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही न होने और इस धंधे में बिना किसी रोकटोक एवं डर भय के प्रतिदिन लाखों की कमाई देखकर अंचल के नेतानुमा युवाओं का ध्यान फिंगेश्वर विकासखंड की अन्य बंद पड़ी खदानों फिंगेश्वर सुखा नदी, बिड़ोरा, परसदाकला, पथर्री नं. 1, नं. 2 एवं पसौद सहित नई नई जगह जहां से रेत का उत्खनन किया जा सकता है ऐसे स्थानों पर अवैध उत्खनन की तैयारी किए जाने के संकेत मिल रहे है। इन सभी स्थानों में पूर्व में अवैध खनन कई कई बार शुरू होकर शिकायतों अथवा सेटिंग में सामजंस्य न होने पर बंद किया जा चुका है। परंतु इस दिनों अंचल में अनेक अन्य रेत खदानों के अवैध रूप से चलने के कारण रेत माफियाओं की नजर नई नई जगह में पड़ रही है। रेत सिंडीकेट द्वारा नए स्थानों पर रेत उत्खनन के लिए अच्छी एवं ज्यादा रेत निकासी हो सके ऐसे स्थानों का सर्वेक्षण कर जल्द ही उत्खनन एवं परिवहन की व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू करने की जानकारी मिल रही है। इन नए स्थानों की तैयारी में लगे मजदूरों ने बताया कि उन्हें गाड़ियों के आने जाने रैम्प रास्ता बनाने बेशरत आदि की व्यवस्था करने कहा गया है। नदी के बीचों बीच पानी के अंदर से भी रेत निकालने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को जिला कलेक्टर द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में जिले में हो रहे अवैध रेत मुरूम उत्खनन के बारे में लगातार हो रही किरकिरी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा कि कितने जगहों पर अवैध खुदाई हो रही है और अब तक इन पर क्या कार्यवाही हुई है। इस बैठक में अपर कलेक्टर राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे सहित जिले के एसडीएम तहसीलदार जैसे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। लगता है कि जिले सहित फिंगेश्वर विकासखंड में दिन रात 24 घंटे मनमाने ढंग से हो रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार हो रही बदनामी से चितिंत तो है और कठोर कार्यवाही की मंशा भी समय समय पर दिखती है परंतु उच्च स्तर पर राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते कार्यवाही में निरंतता तथा सख्ती भी नहीं दिखा पा रहा है।

दीपक अग्रवाल कलेक्टर गरियाबंद

अवैध खनन पर अब लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार और बुधवार को अवैध उत्खनन पर परिवहन करती गाड़ियों को पकड़ा गया है। चुनाव के कारण चुनावी कार्य की प्रमुखता थी। अब लगातार अवैध खनन पर सख्ती की जावेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version