कांकेर (गंगा प्रकाश)। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर रोटी क्लब सामाजिक संस्था भिलाई के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सारवंडी जिला-कांकेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गौठान, और स्कूलों में विभिन्न प्रकार के फूलों और पौधारोपण किया गया।जिसमें रोटी क्लब सामाजिक संस्था कांकेर टीम लीडर योगेश्वर निषाद जी ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में बताया और प्रेरित किया कि हमें पौधे लगाना चाहिए जिससे हमारा पृथ्वी नष्ट न हो।और शा.उ.मा.विद्यालय सारवंडी के प्राचार्य एस. आर.साहू जी ने मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर शा.उ.मा.शाला के प्राचार्य श्री एस. आर.साहू जी एवं समस्त शिक्षकगण,रोटी क्लब सामाजिक संस्था कांकेर टीम लीडर योगेश्वर निषाद जी,सदस्य घुरवादास मानिकपुरी,सीमा मानिकपुरी,सुमन शोरी साथ ही साथ प्रा.शा.सारवंडी के प्रधान पाठक सुद्धु राम मंडावी जी एवं शिक्षकगण,शा.पूर्व मा.शाला सारवंडी के प्रधान अध्यापक तुलसी राम शोरी जी एवं शिक्षकगण,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी के डॉ जितेन्द्र देवदास जी एवं समस्त स्टॉफ गण एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।।
There is no ads to display, Please add some


