गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।राजिम विधानसभा में विजयी भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू ने अपनी इस असंभव जैसी लगने वाली जीत को संभव बनाकर 11311 जैसी भारी भरकम अंतर से मिली विजय के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं विशेषकर राजिम विधानसभा के सभी मतदाताओं के साथ साथ उन्हें पूरे चुनाव के दौरान प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री साहू ने कहा मुझे जो ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसके सफल निर्वाहन में मुझे सतत् आप सभी का सहयोग जरूरी है जिससे हम सभी मिलकर हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों ने अनुरूप छ.ग. के साथ साथ भारत देश के चहुंमुखी विकास में सहभागी बनें। उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान जाने अंजाने में किसी भी कार्यकर्ता, मतदाता से उनके द्वार किसी भी प्रकार की उनकी मंशा के विपरीत व्यवहार हो गया हो तो उसे अन्यथा ने लेते हुए अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की है। श्री साहू ने अंचल के मतदाताओं से कहा है कि वे हमेशा आप लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे। अपनी समस्याओं, कठिनाईयों आदि के लिए कभी भी उनसे मुलाकात कर सकते है। मैं अच्छा सा कार्यकर्ता बनकर हमेशा अपने लोगों, अपने मतदाताओं, सहयोगियों, शुभचिंतकों के बीच रहना चाहता हूॅ।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version