गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों पर एक और वायदा पूरा करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने तेजी से कार्यवाही कर रही है। पार्टी के एक और वायदे को लेकर आज विष्णुदेव साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी यह आदेश वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। श्री साहू ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए तीन से ज्यादा वादों को सरकार अब तक पूरा कर चुकी है। इसमें 18 लाख गरीबों को पीएम आवास देने की मंजूरी कैबिनेट दे चुकी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान का दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। अब बुजुर्गों को निरूशुल्क शारीरिक जांच का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है।
There is no ads to display, Please add some
