लखनपुर(गंगा प्रकाश):– बैंक के नीजी खाते के लिंक मोबाइल नम्बर से ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय कुमार राजवाडे पिता रामनंदन राजवाड़े उम्र 26 साल साकिन ग्राम जोधपुर उपरपारा ने स्टेट बैंक शाखा लखनपुर में अपने संचालित खाता क्रमांक 20429051585 के जरिए लिंक मोबाइल नंबर 6268329445 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 80,162 की ठगी-किये जाने का रिपोर्ट थाना लखनपुर में दर्ज कराया है।
ठगी के शिकार विजय राजवाड़े ने अपने लिखित रिपोर्ट में बैंक खाता मोबाइल सेट के बंद चालू होने का जिक्र करते हुये पूरे घटनाक्रम का उल्लेख दरखास्त में तफसील से किया है। लखनपुर पुलिस साइबर ठगी के इस मामले में दफा 420 भादस 66 डी आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की तहकीकात करने जुटी है। इस तरह के घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
