गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम लचकेरा के ग्रामीण एवं शाला विकास समिति द्वारा अपने शिक्षक डागेश्वर धु्रव को मूल शाला शासकीय प्राथमिक शाला लचकेरा में वापस करने की मांग विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर रामेन्द्र कुमार जोशी से किया है। ज्ञात होगी कि डागेश्वर धु्रव प्रधान पाठक के पद पर अपने मूल शाला शासकीय प्राथमिक शाला लचकेरा में पदस्थ है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से संकुल समन्वयक एवम शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहाटाड (कौंदकेरा) में संलग्न है। जिससे बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चुकी यहां लचकेरा में पूर्व से ही शिक्षको की कमी है जिसके चलते ग्रामीणों ने स्थानीय व्यवस्था के तहत ग्राम के बेरोजगार युवकों को मानदेय पर रखा गया है। अतः ग्रामीणों ने बीईओ फिंगेश्वर से डागेश्वर धु्रव प्रधान पाठक को तत्काल उनके मूल शाला में वापस करने की मांग रखी है। ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो। माँग करने वालो में भुपेश साहू, भूपेन्द्र साहू, रोहित सिन्हा, नरेश साहू, निलकंठ, कोमल ढ़ीढ़ी, लोचन, मुकेश कुमार, मिथलेश, अजय, यामनी बाई, केवरा, कल्याणी बाई सुमित्रा बाई आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
