करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। सक्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी आयोजन किया गया जिसमे जिले के तीन उप निरीक्षक के पदोन्नति होने पर सभी को स्टार लगाकर निरीक्षक बनने की बधाई दिया गया। इसी तारतम्य में सक्ती जिले के जिला कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक ललित चंद्रा को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर उनको निरीक्षक बनने की बधाई दिये । पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने उप निरीक्षक को नए दायित्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने शुभकामनाएं दी।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया था। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह ने सभी को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने शुभकामनाएं दी, साथ ही कार्यालयीन कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने निर्देशित भी किए । स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, रक्षित प्रभारी उमेश राय सहित अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


