लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर कर रहे हैं धर्म परिवर्तन 

मैनपुर/देवभोग (गंगा प्रकाश) । गरियाबंद जिले के छुरा व मैनपुर में लव जिहाद की घटना को लेकर आज देवभोग के ह्रदय स्थल पर स्थित गांधी चौक पर सर्व हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विरोध किया।

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सर्वप्रथम क्षेत्र के सभी समाज प्रमुखों के सहयोग से आज यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभा में उपस्थित समाज प्रमुखों ने लव जिहाद के मामले में विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गौरी शंकर कश्यप एवं विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुभाष दौरा के साथ ही सभी समाज प्रमुखों में आदिवासी समाज से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, भागीरथी मांझी, रामरतन मांझी, हलमन धुर्वा, ब्राह्मण समाज से गुरु नारायण तिवारी, योगेश मिश्रा, यादव समाज से केनू राम यादव 4 गढ़ अध्यक्ष, मगधा यादव समाज जिला अध्यक्ष धनमती यादव, सुशील यादव ब्लॉक अध्यक्ष, हेजु राम साहू ब्लॉक सभापति,लुद्रास साहू, माली समाज से शोभा चंद्र पात्र,अग्रवाल समाज से राकेश अग्रवाल, मयूर भट्टर सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग उपस्थित रहे। इस बंद का समर्थन करने के लिए सभी फुटकर एवं बड़े व्यवसायियों ने भी दिन भर अपने दुकान बंद रख इस विरोध का पूर्ण समर्थन दिया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में आयोजित यह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1 दिन पूर्व ही सभी समाज प्रमुखों से चर्चा करके एवं उनसे इस लव जिहाद के बढ़ते घटना के विरोध में पूर्ण समर्थन का आग्रह किया। जिसका संपूर्ण हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर समर्थन दिया।

सभा में उपस्थित सभी समाज के प्रमुख ने अपने अपने वक्तव्य में इस लव जिहाद के बढ़ते घटना के विरोध में जमकर अपनी भड़ास निकाली। सभा की समाप्ति के पश्चात विहिप,सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विरोध में कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version