जगदलपुर(गंगा प्रकाश):- आसान शब्दों में कहें तो लव जिहाद या जिहाद मुस्लिम पुरुषों द्वारा गैर-मुस्लिम समुदायों से जुड़ी महिलाओं को इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराने के लिए प्रेम का ढोंग रचना है। आपने भी देश में कभी-कभार लव जिहाद के किस्से सुने होंगे, लेकिन जब से सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद को लेकर टिप्पणी की है, तब से ये शब्द चर्चा और बहस का ज्वलंत मुद्दा बन गया है।लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है। अंग्रेजी भाषा का शब्द लव यानि प्यार, मोहब्बत या इश्क और अरबी भाषा का शब्द जिहाद। जिसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना। जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद का नाम दिया जाता है।ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सामने आया है। जहां एक शादीशुदा मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे घर से भगाकर ले गया था। हालांकि, युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस दोनों को ढूंढकर लाई। जिसके बाद युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, युवक के दो बच्चें भी हैं। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम साजिद खान है। इसने सोशल मीडिया में अजय नाम से अपनी ID बनाई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ही इसकी भानपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से इसकी पहचान हुई थी। युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का वादा कर 4 दिन पहले घर से भगाकर ले गया था। इसके बाद युवती के भाई ने भानपुरी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब जांच की तो प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला पाया गया।

फिर किसी ठिकाने से दोनों को पकड़कर आज भानपुरी थाना लाया गया था। इस बात की खबर जैसे ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने जमकर बवाल किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के सदस्यों ने कहा कि, यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। युवती को गुमराह किया गया और उसे फंसाया गया है। युवक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

साथ ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने थाना परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत करवाया करीब डेढ़ से दो घंटे तक थाना परिसर में बवाल चलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने युवती का बयान लिया और फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही युवक को जगदलपुर में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि,मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

क्या हैं लव जिहाद

लव जिहाद या रोमियो जिहाद एक इस्लाम फ़ोबिक षड्यंत्र सिद्धांत है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम पुरुष प्रेम का दिखावा करके इस्लाम में धर्मांतरण के लिए गैर-मुस्लिम समुदायों की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। लव जिहाद एक विचार है जो असभ्य लेकिन प्रभावी ढंग से तर्क देता है कि मुस्लिम पुरुष प्रेम विवाह के माध्यम से भारत में जिहाद छेड़ रहे हैं। स्पष्ट रूप से प्रेम के माध्यम से – निर्दोष हिंदू महिलाओं को पकड़कर – युद्ध छेड़ने वाले युवकों को लव रोमियो भी कहा जाता है। लव ‘जिहाद’ एक अनौपचारिक शब्द है जिसका इस्तेमाल कट्टरपंथी हिंदू समूहों द्वारा मुस्लिम पुरुषों द्वारा प्यार के बहाने हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के कथित अभियान के संदर्भ में किया जाता है।ज्ञात हो कि लव जिहाद के आरोप पहली बार सितंबर 2009 में राष्ट्रीय जागरूकता के रूप में सामने आए। लव जिहाद का आरोप शुरुआत में केरल और तटीय कर्नाटक क्षेत्र के मैंगलोर में लगाया गया था। केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के अनुसार, अक्टूबर 2009 तक केरल में 4,500 लड़कियों को निशाना बनाया गया था। दस साल पहले, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदू जनजागृति समिति ने दावा किया था कि राज्य में 30,000 युवतियों को लव रोमियो ने धोखा दिया है।

पुरुष ‘लव जिहाद’ में लिप्त हैं? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

 भारत में ‘लव जिहाद’ का विवादित मुद्दा चर्चा में रहता है,क्या किसी ने वास्तव में ऐसा कोई जिहाद छेड़ रखा है? इन दिनों की सियासी बयानबाजी के बीच ‘लव जिहाद’ को लेकर एक सर्वे किया गया है।सर्वे में अधिकतर लोगों ने माना कि एक समुदाय के लोग ‘लव जिहाद’ में लिप्त हैं।

लव जिहाद’ पर सर्वे

जारी हुए एक सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ (देश का मिजाज) में कथित ‘लव जिहाद’ के बारे में लोगों की राय उजागर की गई. यह सर्वे इंडिया टुडे-सीवोटर ने कराया, जिसमें 1.40 लाख से अधिक लोगों ने हिस्‍सा लिया।सर्वे के मुताबिक, उनमें से 53% लोगों का मानना था कि मुस्लिम पुरुष ‘लव जिहाद’ में लिप्‍त होते हैं। इस सर्वे से निष्‍कर्ष निकलता है कि देश में ‘लव जिहाद’ होता है और यह कोरी कल्‍पना नहीं है।सर्वे के बारे में इंडिया टुडे-सीवोटर की ओर से कहा गया है कि इस पर उन्‍हें कुल 1,40,917 लोगों के जवाब मिले। साथ ही सीवोटर के रेगुलर ट्रैकर से अतिरिक्त 1,05,008 इंटरव्‍यूज का भी विश्लेषण किया गया।देश की इस्‍लामिक संस्‍थाएं और बीजेपी के आलोचक ‘लव जिहाद’ की अवधारणा का विरोध करते हैं और वे इसे दक्षिणपंथी तत्वों की ओर से मुसलमानों को बदनाम करने की चाल बताते हैं।वहीं, सरकार ने पिछले साल संसद में कहा था कि धर्म परिवर्तन या अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ कानून लाने का उसका कोई इरादा नहीं है।

11 राज्य धर्मांतरण विरोधी कानून ला रहे

हालांकि, कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ के खतरे को रोकने के उद्देश्य से कम से कम 11 राज्य धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर काम कर रहे हैं।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी ‘लव जिहाद’ के कई कथित मामलों की जांच कर रही है, खासकर केरल से।

हाल ही में दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला द्वारा हत्या और एक्‍ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में ‘लव जिहाद’ का मुद्दा फिर से चर्चा का विषय बन गया था जिसमें उसके को-एक्‍टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version