
चंद्रशेखर जायसवाल
पत्थलगांव(गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड के तिलडेगा संकुल समन्वयक लक्ष्मण मिरे द्वारा शासन से प्राप्त स्वच्छता एवं खेल सामग्री के वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत उपरात तथा बार-बार सामाचार प्रकाशित करने से मामले की जांच की गई किंतु जांच को एक पखवाडा बीत जाने उपरांत कार्यवाही शून्य है आपको बताते चले इस वर्ष शासन द्वारा सभी शालाओं के लिए वर्ष में तीन बार विभिन्न योजनाओं के तहत स्वच्छता एवं खेल सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी संकुल समन्वयको को की गई थी किंतु तिलडेगा के समन्वयक द्वारा सारी सामग्री शाला तक ना पहुंचा कर बंदरबाट कर लिया गया, संकुल के प्रधानपाठको के तीखे विरोध एवं हमारे द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद आधी अधूरी सामग्री आनन फानन में 29 मार्च 2023 को वितरित की गई जहां चार फरवरी की स्थिति में प्रधान पाठको से पावती प्राप्त किया गया था वही हमारे द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित करने से मामले की जांच तो की गई किंतु उक्त समन्वयक को बचाने की पटकथा पहले से लिख लिया गया था ताकि कार्यवाही से बचाया जा सके जिसके लिए जांच अधिकारियो द्वारा आरोपी समन्वयक को जांच स्थल पर प्रवेश करा कर मामले में प्रधानपाठको से मनमाफिक बयान हेतु दबाव बनाया गया इस सबके बाजवूद प्रधानपाठको द्वारा लिखित बयान दिया गया है कि उन्हें केवल वर्ष में केवल एक बार 29 मार्च 2023 को खेल सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री प्राप्त हुआ है शिक्षा सत्र समाप्ति पर शालाओं को आधा सामग्री प्राप्त होने से इसकी उपयोगिता किस प्रकार की जाएगी वही सारा मामला आईना की तरह साफ होने के बाद एवम जांच को 15 के दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही ना करना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। वही प्रधानपाठकों ने पत्थलगांव के B R C पर सारे मामले में पर्दा डालने एवं उच्च अधिकारियों को गुमराह करने आरोप लगाया है। प्रधान पाठको ने जिला के संवेदनशील कलेक्टर से निवेदन किया है मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने का कष्ट करे ताकि भविष्य में बच्चों की सुविधाओं पर डाका न डाला जा सके एवम बच्चो को उनका पूरा हक मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


