गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत लाहोद में 22 दिसम्बर गुरुवार को दोपहर में आयोजित है जिसकी तैयारी को लेकर विमल कुमार साहू फायर ब्रांड नेता कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री बलौदाबाजार ने अपने साथियों के साथ निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल का मुवायना किये।इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभा की तैयारी में लगे कारीगरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।विमल साहू के साथ वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त, त्रिभुवन वर्मा ,मास्टर पत्रकार ध्रुव कैवर्त सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कसडोल विधानसभा वासियों को बड़ी उम्मीदें हैं।
There is no ads to display, Please add some


