लिटीपारा महेश मेडिकल स्टोर के उद्घाटन में पहुंचे सीजी सुपरस्टार अमलेश नागेश
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लिटीपारा (दांतबायकला) में मंगलवार को महेश मेडिकल स्टोर का उद्घाटन समारोह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के फिल्म सुपरस्टार कॉमेडी किंग अमलेश नागेश और ओमी ओंटी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आदिवासी समाज के इष्टदेव बड़ादेव की पूजा कर एवं रिबन काटकर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत मेडिकल स्टोर के मालिक महेश ओंटी और उनकी धर्मपत्नी संध्या बाई द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल,गमछा भेंट कर किया गया। अमलेश नागेश ने कहा कि आदिवासी वनांचल तथा प्रकृति की गोद में बसे ग्राम लिटीपारा में मेडिकल स्टोर खुलने से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दवाइयों की उपलब्धता आसानी से प्राप्त होगी, जिससे उनकी परेशानियों का समाधान होगा। मेडिकल स्टोर के उद्घाटन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी, दरोगा ओंटी, हेमनारायण नागेश, खुमन सिंग, सौहद्रा बाई, बुनिया बाई, अनुसुइया बाई, अमीन मेमन, डॉ. निखिल ठाकुर, संतराम और परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला लिटीपारा के शिक्षकगण,सचिव, ग्राम प्रमुख, महिला प्रमुख, युवावर्ग, बच्चे समेत भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
