अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। चाकू की नोक पर डरा धमकाकर मोबाइल एवं नगदी रकम लूटकर फरार तीन अपचारी बालकों एवं चोरी की मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से मोबाइल खरीददार आरोपी को जेल एवं तीनों अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 

                                                       पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पहले मामले में प्रार्थी द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत दिवस 30 सितम्बर की रात्रि अपने मोटरसाइकिल मे ग्राम बोरसी ब पठानवाडी के पास हसदा रोड में पहुंचा था , उसी समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्ति मेरे पास आकर रुके एवं उनके द्वारा अपने हाथ में रखे धारचाकू से मेरे पेट में प्राणघातक चोट पहुंचाकर जेब  में रखे मोबाइल , पर्स को लूट कर ग्राम बोरसी की ओर भाग गये। तत्पश्चात आहत को तुरंत उचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण में लूट की घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 484/2024 धारा 311, 3(5) , 317(1) बीएनएस 25 , 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दूसरे मामले में प्रार्थी जलेश्वर कुमार धृलहरी द्वारा गत दिवस 01अक्टूबर को थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत दिवस 30 सितम्बर को मैं राजाढार मेनरोड कृषि उपज मंडी के पहले अपने मोटरसाइकिल को रोड किनारे खड़ाकर नाश्ता कर रहा था , उसी समय स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति भाटापारा की ओर से मेरे पास आये एवं अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखाकर मेरी जेब में रखे ओप्पो कंपनी का मोबाइल , पीछे जेब में रखे 4000 रूपये नगदी एवं मोटरसाइकिल की चाबी को लूटकर ग्राम अर्जुनी की ओर भाग गये।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 486/2024 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये  घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज एवं मूखबिर की सूचना पर तीन आरोपी अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया। जिनसे विस्तृत पूछताछ करने पर अपचारी बालकों द्वारा लूट की दोनों घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया तथा लूट की रकम को आपस में बांटकर खर्च कर देना बताया गया। साथ ही लूट के एक मोबाइल को आरोपी प्रेमलाल को 3000 रूपये में बेचना बताया। प्रकरण में आरोपियों से लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन , धारदार चाकू एवं चार मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण में तीनों अपचारी बालकों एवं आरोपी प्रेमलाल वर्मा को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपी प्रेमलाल वर्मा को जेल एवं तीनों अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पकड़े गये अपचारी बालकों द्वारा वर्ष 2022 में भी गैंग बनाकर लूट की घटना कारित की गई थी , जिसमें सभी अपचारी बालक मोटरसाइकिल में आकर प्रार्थी को चाकू मारकर मोबाइल एवं 4000 रूपये नगद लूटकर फरार हो गये थे। तत्संबंध में थाना भाटापारा ग्रामीण में इनके विरुद्ध अपराध क्र. 653/2022 धारा 394 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया था।

जप्त सामान – एक एक्टिवा स्कूटी वाहन , एक धारदार चाकू और चार नग मोबाइल।

गिरफ्तार आरोपीगण – प्रेमलाल वर्मा उर्फ दीपक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण एवं तीन अपचारी बालक।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version