अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- अपने दो अन्य साथियों के साथ अपराधिक षड्यंत्र कर पैसा को गबन करने की नियत से कट्टा दिखाकर मिर्च पावडर डालकर साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की लूट का झूठी रिपोर्ट करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

                                 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी राखी राम कश्यप निवासी सिंधुल हाल मुकाम अकलतरा चौक थाना अकलतरा गत छह सितंबर को थाना अकलतरा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दुकान ट्रेडिंग कंपनी में छह सितंबर को सुबह  नौ बजे खोलकर बैठा था कि पौने ग्यारह बजे दो व्यक्ति हेलमेट लगाकर आफिस अंदर घुस गयें तथा कट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर डालकर 660000 रूपये नगदी रकम को लूटकर ले गयें। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध 459 / 2023 धारा 392 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आसपास के लोगो को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया। प्रार्थी राखीराम के बयान एवं रिपोर्ट में विरोधाभाष होने से ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ब्यास कश्यप के कथन से आरोपी (प्रार्थी) राखीराम के द्वारा दर्ज करायें गयें रिपोर्ट संदेहास्पद एवं झूठा प्रतीत होने पर आरोपी से हिकमतअली से पूछताछ की गई। जो अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर कंपनी के मालिक व्यास कश्यप के पैसा को गबन करने के नियत से लूटपाट की घटना को अंजाम दिलवाना तथा प्लान के मुताबिक काम होने से नगदी 260000 रूपये को अपने साथी को देना तथा चार लाख रूपये को आरोपी प्रार्थी द्वारा अपने घर में रखना बताया , जिसे बरामद किया गया है। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 420 , 409 , 120 बी , 177, 182 भादवि जोडी गई। वहीं प्रकरण के दो अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है , जिसकी पतासाजी जारी है।विवेचना के दौरान आरोपी राखीराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी सिंघुल थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से अकलतरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में डीएसपी जांजगीर शैलेन्द्र पाण्डेय , निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि अरुण सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेन्द्र घृतलहरे , बृजपाल बर्मन , नवीन रात्रे एवं सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version